जून में कोरोना के खतरे का अलर्ट! एक हफ्ते में 37 लाख नए केस, 9 हजार लोगों की हो चुकी मौत

By निधि अविनाश | May 27, 2022

चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस का संक्रमण अब पूरे दुनिया में फैल चुका है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, बीते हफ्ते में दुनियाभर में कोरोना के लगऊग 37 लाख मामले सामने आ गए हैं। वहीं इस संक्रमण से अब तक 9 हजार लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ के अनुसार जनवरी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद से कोरोना के नए मामलों और मौतों में तेजी से गिरावट आई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनिया के दो देश अमेरिका और वेस्टर्न पैसिफिक में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं मिडिल ईस्ट में कोरोना से मौतों की संख्या 30 फीसदी बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी जनता पर फूटा महंगाई बम, पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि पर भड़के इमरान खान बोले- इंडिया से सीखो

अन्य जगहों में कोरोना के मामले स्थिर है और मामलों में कमी आ रही है। कोरोना का वैरिएंट ओमिक्रॉन के सभी सब वैरिएंट्स को 'वैरिएंट्स ऑफ कंसर्न' के रूप में ट्रैक किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, जिन देशों में ओमिक्रॉन के कारण से नई लहर आई थी वहां BA.4 और BA.5 का कम असर देखने को मिला है। खबरों की सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि साउथ अफ्रीका में  BA.4 और BA.5 की वजह से नई लहर अब थमती दिख रही है। वहीं जहां चीन में कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं। बता दें कि वहां करोड़ों लोग अपने घरों में कैद हो रखे हैं। राजधानी बीजिंग में अधिकारियों ने कर्मचारियों और छात्रों को घर पर रहने के आदेश दिए गए हैं। लॉकडाउन के बीच शंघाई में पिछले दो महीने से करोड़ों लोग सख्त पाबंदियों में रह रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

India-Iran relations | पश्चिम एशिया में महा-संकट के बीच पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, शांति, सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति पर दिया जोर

Fuel-LPG Shortage in India | ईंधन संकट की अफवाहों से देशभर में मची अफरातफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार ने दी धैर्य रखने की सलाह

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल