इंदौर में 5 हजार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 252 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2020

इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पाबंदियों में लगातार ढील दिये जाने के बीच पिछले साढ़े तीन महीने के दौरान जिले में इस महामारी के कुल 4,998 मरीज मिले हैं, जबकि इनकी मृत्यु दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बुधवार को बताया कि हमें जिले में 24 मार्च से लेकर अब तक कुल 96,090 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 4,998 मरीज मिले हैं। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि जिले में अब तक इस महामारी की चपेट में आकर 252 लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि 3,871 लोग इलाज के बाद इस महामारी के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: यह केवल भाजपा की सरकार बनाए रखने का नहीं, लुटेरों को सबक सिखाने का चुनाव है 

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के उपाय के तौर पर दुकानदार पान लगाने के लिये अपनी अंगुली का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे और इसके लिये धातु के किसी औजार की मदद लेंगे।पान दुकानों के बाहर पीकदान भी नहीं रखे जा सकेंगे। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर