महाराष्ट्र में कोविड-19 का शिकार हुआ पहला दंपत्ति अब स्वस्थ, अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

पुणे। महाराष्ट्र में कोविड-19 से सबसे पहले संक्रमित पाए गए पुणे के दंपत्ति को अब दो बार हुई जांच में संक्रमित नहीं पाया गया है और उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। दंपत्ति को यहां नौ मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें पुणे नगरपालिका की एम्बुलेंस में घर ले जाया जाएगा। पुणे नगर निकाय के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘14 दिन तक पृथक रखने के बाद सोमवार को उनके पहले नमूने संक्रमित नहीं पाए गए। मंगलवार को अगले 24 घंटे में दोबारा नमूने भेजे गए और उसमें भी दंपत्ति संक्रमित नहीं पाया गया।’’ दंपत्ति और उनकी बेटी 40 सदस्यीय पर्यटकों के उस समूह का हिस्सा थे जो एक मार्च को दुबई से मुंबई लौटा था। वे एक कैब में मुंबई से पुणे गए थे। दंपत्ति के अलावा उनकी बेटी और कैब चालक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन पर एक्शन, UP में 1326 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

अधिकारी ने बताया कि अलग रहने की 14 दिन की अवधि के बाद उनकी बेटी, कैब चालक और दुबई यात्रा का एक और व्यक्ति मंगलवार को जांच में संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने कहा, ‘‘उनके नमूनों को दोबारा आज भेजा जाएगा और अगर वे संक्रमित नहीं पाए गए तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।’’ अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति की हालत ठीक है और वे खुश हैं। व्यक्ति ने बताया कि उसकी, उसकी पत्नी तथा बेटी और कैब चालक की हालत ठीक है। महाराष्ट्र में मंगलवार तक कोविड-19 के 107 मामले दर्ज किए गए जो देश में सबसे अधिक है।

इसे भी देखें : 21 दिन के लिए India Lockdown, Modi बोले इसे Curfew ही समझें, China में आया नया Virus Hanta 

प्रमुख खबरें

Assam में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक लेकिन महिला प्रत्याशियों की संख्या में गिरावट

Lok Sabha election 2024 के लिए Srinagar तैयार, इन मुद्दों पर हो रही सियासत

President Murmu ने शिमला वाटर कैचमेंट सैंक्चुअरी का दौरा किया

स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! 5 साल बाद यूरोप के दौरे पर जिनपिंग, मोदी के दोस्त मैक्रों क्यों नहीं रिसीव करने पहुंचे?