लॉकडाउन के उल्लंघन पर एक्शन, UP में 1326 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

UP

लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के मकसद से उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत 1326 प्राथमिकी दर्ज की गई। यह सरकारी आदेशों के उल्लंघन से जुड़ी धारा है। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन कड़ाई से लागू करने के मकसद से मामले दर्ज किए।

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन कड़ाई से लागू करने के मकसद से पुलिस ने मंगलवार को आदेशों के उल्लंघन के लिए 1326 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए। पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के जिलों में लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के मकसद से उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत 1326 प्राथमिकी दर्ज की गई। यह सरकारी आदेशों के उल्लंघन से जुड़ी धारा है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के जनादेश को नीलाम कर गए ज्योतिरादित्य सिंधिया: दिग्विजय

उन्होंने बताया कि 38,308 वाहनों का चालान किया गया और 2423 वाहन जब्त किए गए। राज्य में मंगलवार तक जिन 18 जिलों में लॉकडाउन था, वहां पुलिस कार्रवाई के दौरान उल्लंघन करने वालों से 83,48,451 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़