कोरोना वायरस : संयुक्त अरब अमीरात में मामलों की संख्या बढ़कर 11 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2020

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस की जांच में दो और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ यहां पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार इन दो पुरुष मरीजों में फिलीपीन का 34 वर्षीय व्यक्ति और बांग्लादेश का 39 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य एवं रोकथाम मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ये लोग कोरोना वायरस से पीड़ित चीन के एक मरीज से सीधे तौर पर संपर्क में थे।

इसे भी पढ़ें: क्रूज पर अब भी मौजूद भारतीय लोगों के कोरोना वायरस की होगी जांच: दूतावास

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,345 तक पहुंच चुकी है। वहीं संक्रमण के मामले तो 76,288 पहुंचा हुआ है। गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक कोरोना वायरस के मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित