कोरोना वायरस: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बैठकें रद्द की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2020

संयुक्त राष्ट्र (अमेरिका)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस सप्ताह होने वाली दो बैठकों को सोमवार को रद्द कर दिया। अभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चीन कर रहा है। सुरक्षा परिषद मंगलवार की बैठक रद्द होने के बाद सूडान के दरफुर की स्थिति पर बुधवार को चर्चा करने और गुरुवार को बहुपक्षवाद पर बात करने की योजना बना रहा था। 

दूसरे देशों के राजनयिकों ने भी फैसले की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पत्रकारों को बताया कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के एक कर्मचारी में कोविड-19 का पता चला है। पिछले सप्ताह फिलीपीन के एक राजनयिक भी वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द बहाल किया जायेगा, जनसांख्यिकी बदलाव का इरादा नहीं: शाह

दुजारिक के अनुसार संयुक्त राष्ट्र भवन अब भी खुला है और महासचिव एंतोनियो गुतारेस सोमवार को अपने कार्यालय में थे। इमारत में प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या में हालांकि गिरावट आई है करीब 900 लोग ही इमारत में दाखिल हुए जबकि रोजाना हजारों लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है।

प्रमुख खबरें

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक

तमिलनाडु में Pasumpon स्थित स्मारक पर Muthuramalinga Thevar की 119वीं जयंती मनाई गई