कोरोना की दवा मामले में बाबा रामदेव सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

जयपुर। पतंजलि आयुर्वेद द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की आयुर्वेदिक दवा पेश करने के मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर योग गुरू बाबा रामदेव सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त अशोक गुप्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद धोखाधड़ी का एक मामला ज्योतिनगर थाने में दर्ज किया गया है। यह मामला एक वकील द्वारा बाबा रामदेव व चार अन्य के खिलाफ दी गयी शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। मामले के अन्य आरोपियों में आचार्य बालकृष्ण, निम्स जयपुर के निदेशक बी एस तोमर, उनके पुत्र अनुराग सिंह तोमर व वरिष्ठ वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय शामिल हैं। इनके खिलाफ धारा 420 तथा दवा व जादुई उपचार कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत बलराम जाखड़ ने दी थी। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा