खट्टर सरकार की हार की उलटी गिनती आदमपुर उपचुनाव से शुरू होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

आदमपुर (हरियाणा)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को दावा किया कि हरियाणा में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ उसकी हार की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। हुड्डा ने कहा, ‘‘केवल आदमपुर ही नहीं पूरे हरियाणा में लोग कांग्रेस को उम्मीद की नजर से देख रहे हैं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और आज बेरोजगारी तथा महंगाई अपने चरम पर है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की: शत्रुघ्न सिन्हा

हुड्डा ने कहा कि इस सरकार की नीतियों से समाज के सभी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब कह रहे हैं कि आदमपुर में बहुत विकास होगा। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सवाल यह है कि अगर भाजपा सरकार आदमपुर का विकास करना चाहती थी, तो उन्हें ऐसा करने से आठ साल तक किसने रोका था। इस दौरान उन्होंने आदमपुर को पूरी तरह नजरअंदाज किया।’’ हुड्डा ने आदमपुर को कांग्रेस का गढ़ बताया और कहा कि दिवंगत भजन लाल कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र