दिल्ली में सात संसदीय सीटों के लिए बृहस्पतिवार को होगी मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को मतों की गिनती होगी जिसमें लोकसभा चुनाव में खड़े 164 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच तिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। इस चुनाव में दिल्ली के तकरीबन 1.43 करोड़ मतदाताओं में से 60.21 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।चुनाव में उतरे प्रमुख प्रत्याशियों में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन और क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद गिर जाएगी कर्नाटक की सरकार: सदानंद गौड़ा

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से शीला दीक्षित के खिलाफ भाजपा सांसद मनोज तिवारी खड़े हैं। इसके अलावा भाजपा की मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी, ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह और ‘आप’ की आतिशी भी मैदान में हैं। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। उस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही इस बार कांग्रेस वापसी की उम्मीदें लगाए है। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केन्द्रों पर और आसपास में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: 2019 के नरेंद्र मोदी की हालत 2004 के अटल बिहारी वाजपेयी की तरह?

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज