देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही सरकार ऐसे समय में मना रही 100 दिनों का जश्न: भाकपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

नयी दिल्ली। भाकपा ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती सौ दिन पूरे होने का जश्न मनाये जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुये कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है और सरकार ऐसे समय जश्न मना रही है। भाकपा ने सोमवार को एक बयान जारी कर सरकार से पूछा कि सत्तापक्ष अपनी सफलताओं की बात कैसे कर सकता है कि जम्मू कश्मीर के लोग ‘अप्रत्याशित संकट’ का सामना कर रहे हों।

उल्लेखनीय है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को जम्मू कश्मीर के बारे में मोदी सरकार के फैसले को सबसे बड़ी सफलता बताते हुये देश में आर्थिक मंदी के सवाल को यह कह करनकार दिया था कि अर्थव्यवस्था के सभी मूलभूत मानक दुरुस्त हैं और आर्थिक क्षेत्र में हायतौबा की स्थिति नहीं है। पार्टी ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, असहिष्णुता में इजाफा हुआ है, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है, आरएसएस के विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा रहा है और आर्थिक मंदी को नजरंदाज किया जाना ही आरएसएस की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की 100 दिन के मुख्य काम हैं।

इसे भी पढ़ें: हुड्डा और मैं दोनों अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, हरियाणा में ‘मोदी फैक्टर’ नहीं चलेगा: शैलजा

पार्टी ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि देश में जनसामान्य जब आर्थिक मंदी के कारण परेशानियों का सामना कर रहा है तब सरकार सौ दिन की कामयाबियों का जश्न मना रही है। भाकपा नेकहा कि इस सब के बीच कृषि संकट का मुद्दा भी अछूता रह गया है। 

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi