Prabhasakshi's NewsRoom । देश ने रचा इतिहास, भारत पर तालिबान का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Oct 21, 2021

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत में बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसकी तारीफ हर ओर हो रही है। आपको उसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। लेकिन यह भी बताएंगे कि आर्यन के जेल में जाने के बाद पहली बार शाहरुख खान उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इसके अलावा तालिबान ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके बारे में भी हम आपको बताएंगे।

भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में नया मुकाम हासिल किया है। भारत ने 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण का नया इतिहास बना दिया है। इससे जुड़े खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को बधाई दी। माना जा रहा है कि इस ऐतिहासिक मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न प्रकार के जश्न का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देशों में एक है। भारत में फिलहाल तीन तरह के टीके कोरोना महामारी के खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उनमें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है जबकि दूसरा सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया की कोविशिल्ड है। इसके अलावा रूस की स्पूनिक वी टीके का भी देश में इस्तेमाल किया जा रहा है।

देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। उसके बाद महाराष्ट्र, तब पश्चिम बंगाल, फिर गुजरात और तब मध्य प्रदेश की बारी आती है। भारत में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया था। 1 मार्च को वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू किया गया था जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए टीका उपलब्ध कराई गई थी। 1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी। 1 मई के बाद से 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है और यह लगातार जारी भी है। वर्तमान में देखें तो 63467 वैक्सीनेशन सेंटर है।

 आर्यन-शाहरुख की मुलाकात

अभिनेता शाहरुख खान क्रूज शिप ड्रग रेड मामले में जेल में बंद अपने बेटे आर्यन से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे। शाहरूख खान ने अपने बेटे से 15 मिनट जेल में मिले। कई दिनों से जेल में बंद बेटे से पहली बार शाहरुख मिलने पहुंचे। बुधवार को सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार जमानत का विरोध कर रहा है। इससे पहले आर्थिक राजधानी मुंबई की एक विशेष अदालत ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया। इन्हें मुंबई के पास एक क्रूज से ड्रग्स बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- भारत ने इतिहास रचा

तालिबान का दावा

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के उप प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफी के नेतृत्व में तालिबान के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने रूस की राजधानी मास्को में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में भारत ने युद्ध से प्रभावित अफगानिस्तान को व्यापक मानवीय सहायता प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की और खुद को इसके लिए पूरी तरह से तैयार बताया। इस बैठक के बाद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद की ओर से एक ट्वीट किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान की मदद करने को तैयार है। इसके अलावा तालिबानी प्रवक्ता ने दावा किया कि भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है। फिलहाल अफगानिस्तान मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। ऐसे में भारत अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। हालांकि भारत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान इस पर नहीं दिया गया है।

 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला