Travel Tips: नोएडा में रहने वाले कपल्स वाइफ के साथ बनाएं इन 4 जगहों पर घूमने का प्लान, कम पैसों में कर सकेंगे एंज्वॉय

By अनन्या मिश्रा | Aug 23, 2024

वैसे तो भारत में कई घूमने के बेहतरीन और शानदार जगहें हैं। क्या आप इस वीकेंड अपनी वाइफ के साथ किसी शांत और हैपनिंग प्लेस पर वेकेशन प्लान कर रहे हैं। लेकिन घूमने की बात पर सबसे पहले बजट की चिंता होती है, क्योंकि हर किसी का अपना बजट होता है। ऐसे में अगर आप कम पैसे में घूमने जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: कम खर्चे में घूमना चाहते हैं मालदीव तो ऐसे प्लान करें ट्रिप, पार्टनर भी हो जाएगी खुश

चूका बीच

अगर इस वीकेंड आप अपने पार्टनर के साथ किसी पानी वाली जगह या फिर बीच साइड जाने का प्लान कर सकते हैं। तो आपको यूपी के पीलीभीत शहर के बाहरी जगह पर स्थिति चूका बीच पर पहुंचना चाहिए। आप गाड़ी से आराम से इस जगह तक आ सकते हैं। वहीं बरेली से यहां तक का रास्ता सिर्फ एक घंटे का है। यहां पर आप 5-6 हजार रुपए खर्च कर घूम सकते हैं।

मोरनी हिल्स

हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन मोरनी हिल्स को ऑफबीट जगह के तौर पर जाना जाता है। यहां पर आप नोएडा से 5-6 घंटे में आराम से पहुंच जाएंगे। आप वीकेंड पर पार्टनर के साथ यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आजकल कपल्स मोरनी हिल्स पर भी हनीमून के लिए पहुंचते हैं। मोरनी हिल्स में आप टिक्कर ताल, मोरनी किला, गुरुद्वारा नाडा साहिब और मनसा देवी मंदिर घूम सकते हैं।

शिमला

घूमने के लिहाज से शिमला भी काफी खूबसूरत जगह है। हर साल भारी संख्या में कपल्स यहां पर हनीमून के लिए आते हैं। वहीं नोएडा से यह जगह ज्यादा दूर नहीं है। गर्मियों में यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है। अप्रैल-मई के महीने में यहां पर सबसे ज्यादा क्राउड देखने को मिलता है। यहां पर घूमने के लिए पर पर्सन 6-7 हजार रुपए का खर्चा आएगा। लेकिन यहां की हसीन वादियों में घूमकर आपके सारे पैसे वसूल हो जाएंगे।

नैनीताल

अगर आप घूमने के लिए कोई सस्ती जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप नैनीताल जा सकते हैं। कई कपल्स नैनीताल हनीमून मनाने के लिए आते हैं। यहां पर आप 5-6 चीजें हैं, जिनको आप अपनी पत्नी के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यदि एडवेंचर के शौकीन हैं, तो नैनीताल में बोटिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं। बता दें कि यहां पर घूमने के लिए पर पर्सन 5-6 हजार रुपए खर्चा आएगा।

प्रमुख खबरें

Cruise Ship पर Hantavirus का कहर, 3 मौतों के बाद Tenerife पोर्ट पर मचा हड़कंप

UP मंत्री Yogendra Upadhyay के बयान से बवाल, Johny Johny पर छिड़ी Culture की बड़ी बहस

Diesel का क्रेज खत्म? SUV Market में अब भी बादशाहत, लेकिन BS-7 Norms से बढ़ेगी चुनौती

भारत में Fuel Crisis का खतरा! 10 साल के निचले स्तर पर तेल भंडार, Pakistan समेत कई एशियाई देश संकट में