CAA Protest : जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम को कोर्ट ने किया बरी, फिर भी नहीं होगी जेल से रिहाई

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2023

दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2019 जामिया हिंसा मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम और छात्र कार्यकर्ता आसिफ इकबाल तन्हा को बरी कर दिया है। हालाँकि, इमाम अभी जेल में ही रहेगा क्योंकि वह फरवरी 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों से संबंधित साजिश मामले में कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत जांच का सामना कर रहा है। यह आदेश साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरुल वर्मा की खंडपीठ ने सुनाया। सुनवाई के दौरान, साकेत कोर्ट ने इमाम के वकील के तर्क को स्वीकार कर लिया था, जहां उन्होंने कहा था कि केवल शांतिपूर्ण विरोध जताया था न कि हिंसा की थी। 

इसे भी पढ़ें: Delhi: ऑनलाइन गेम धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियोजन पक्ष के अनुसार, इमाम ने कथित तौर पर 13 दिसंबर, 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया में और 16 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भाषण दिया था, जहां उन्होंने असम और शेष पूर्वोत्तर को भारत से काट देने की धमकी दी थी।

प्रमुख खबरें

घुसपैठ रोको! Amit Shah बोले – ममता ने BSF-SSB को जमीन नहीं दी, CM Adhikari ने तेजी दिखाई

Latur में पैसों की बारिश के नाम पर अंधविश्वास: 2 और गिरफ्तार, कुल 15 आरोपी हिरासत में

साहिबा तो आती नहीं थीं, आप आ गए, सिलीगुड़ी में अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा? पूरे भाषण के सियासी मायने को यहां समझें

World Senior Citizens Day: बदलती सामाजिक संवेदनाओं में वृद्धों को चाहिए उजाले