स्कूल भर्ती घोटाला: अदालत ने पार्थ चटर्जी को दो दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

कोलकाता। कोलकाता की एक अदालत ने शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में शनिवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को दो दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चटर्जी को पहले दिन में गिरफ्तार किया था और उन्हें बैंकशाल अदालत में एक न्यायाधीश के सामने पेश किया। न्यायाधीश ने चटर्जी को दो दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: SSC स्कैम को लेकर बीजेपी हमलावर, सौमित्र खान ने ममता को बताया डकैत रानी, सिंधिया ने कहा- जनता के पैसों को लूटा जा रहा

धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने मामले की सुनवाई नहीं की, क्योंकि आज शनिवार का दिन है। चटर्जी को उनके आवास पर करीब 26 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह-सी और डी कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Ankita Bhandari Murder Case: Dushyant Gautam की नियुक्ति पर प्रदर्शन, रिहाई के बाद दी चेतावनी

स्वदेशी तकनीक से मजबूत होगी सैन्य ताकत, Rajnath Singh ने IITs और DRDO संग मांगा तालमेल

Rajasthan Police को तनाव मुक्त और संवेदनशील बनाने के लिए जयपुर में विशेष कार्यशाला

Jaishankar Abu Dhabi Visit | विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी में जॉर्जिया की समकक्ष माका बोचोरिश्विली से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा