कोविड-19 : आंध्र प्रदेश में 66 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 2,780 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2020

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 66 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,780 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। वायरस के चलते किसी की मौत नहीं हुई और राज्य में मृतक संख्या अब भी 56 ही है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि रविवार सुबह नौ बजे तक समाप्त हो रही 24 घंटे की अवधि में सामने आए नये मामलों में से पांच मामले चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार से जुड़े हुए हैं।

कुल 11,357 नमूनों की जांच की गई और विभिन्न अस्पतालों से 29 लोगों को छुट्टी दी गई जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,807 हो गई है। राज्य में 764 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। इसने बताया कि अन्य राज्य के संक्रमित लोगों की संख्या 153 है जिसमें से 119 अब भी संक्रमण की जद में हैं।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी