कोविड-19: सीडीसी की अपील के बावजूद छुट्टियों में उड़ान भर रहे हैं अमेरिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

प्रोविडेंस, रोड आइलैंड (अमेरिका)। कोविड-19 के मद्देनजर देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा लोगों से यात्रा न करने का आग्रह किये जाने के बावजूद लाखों की संख्या में अमेरिकी नागरिकों ने ‘थैंक्सगिविंग’ दिवस की छुट्टियों में घूमने के लिए टिकट खरीदे हैं। नेशनल कंज्यूमर लीग के जॉन ब्रेयौल्ट ने कहा, “यदि उपभोक्ताओं को लगता है कि स्वास्थ्य कारणों से यात्रा नहीं करनी चाहिए तो उन्हें फ्लाइट से यात्रा की योजना रद्द कर देनी चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार ने कसी कमर, UP समेत इन राज्यों में भेजी उच्च स्तरीय टीम

हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह संख्या बहुत कम है लेकिन इस साल मार्च के मध्य से लेकर अब तक की अवधि में शुक्रवार को दूसरी बार ऐसा हुआ कि हवाई अड्डों पर दस लाख से अधिक लोगों की जांच की गई। इससे एक दिन पहले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने नागरिकों से आग्रह किया था कि वह छुट्टियां मनाने के लिए यात्राएं न करें।

अमेरिका के महामारी विज्ञान विशेषज्ञ डॉ एंथनी फॉची ने रविवार को कहा कि हवाई अड्डों पर ‘थैंक्सगिविंग’ दिवस पर छुट्टियां मनाने के लिए यात्रा करने वाले लोगों की भीड़ से कोविड-19 के मामलों में गंभीर रूप से वृद्धि हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Nitin Gadkari का Master Plan: भारत में चलेंगी Flying Buses, ₹22 लाख करोड़ के फ्यूल इम्पोर्ट को कम करने की तैयारी

परमाणु संयंत्र का डाटा लीक हो गया, क्या ऐसी साइबर सुरक्षा के भरोसे आगे बढ़ेगा डिजिटल इंडिया?

West Bengal Politics: मदन मित्रा के पाला बदलने पर Mahua Moitra का बड़ा दावा, इसे बताया ED का खेल

नेपाल में उठ रही हिंदी की मांग