महीने में तीसरी बार सामने आए कोरोना के 30 हजार से कम नए मामले, अब तक 1,43,355 मरीजों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

नयी दिल्ली। भारत में इस महीने में तीसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर सोमवार को 98.84 लाख के पार चले गए, जिनमें से 93.88 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 27,071 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 98,84,100 हो गए। वहीं 336 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,355 हो गई। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 13 दिसम्बर तक 15,45,66,990  नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,55,157 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे मे जिन 336 लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 लोग महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के 47, दिल्ली के 33, केरल के 29 और पंजाब के 20 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वायरस से अभी तक देश में 1,43,355 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 48,209, कर्नाटक के 11,944, तमिलनाडु के 11,895 , पश्चिम बंगाल के 9,057, उत्तर प्रदेश के 8,072 , आंध्र प्रदेश के 7,057 और पंजाब के 5,077 लोग थे। 

इसे भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4818 हुई 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

अभिजीत दीपके बोले, सरकारी पाबंदियों से होता है व्यापार को नुकसान, प्रदर्शन से नहीं

Navratri में सपा नेताओं का Chicken Party Video वायरल, BJP बोली- सनातन का अपमान हुआ

Delhi Riots साजिश केस: आरोपी अतहर खान की UAPA मामले में Supreme Court में सुनवाई चार हफ्ते टली

अमृता पुजारी U23 World Wrestling Championship के फाइनल में पहुंचीं