अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4818 हुई

Andaman Nicobar Islands

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में आठ और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,673 हो गई। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 84 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,818 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रविवार को आठ और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,673 हो गई। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 84 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़