ब्राजील में कोविड-19 का कहर, अब तक 3.30 लाख से अधिक मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के कुल 3,30,890 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यहां संक्रमण के मामले रूस से अधिक है, जो कि जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक विश्व में संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाला दूसरा देश है। 

ब्राजील में बीते 24 घंटे में 1,001 संकमित मरीजों की मौत हुई जिससे कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 21,000 हो गई। इस लातिन अमेरिकी देश में संक्रमण का प्रकोप बहुत अधिक है। इस बीच यहां यह बहस चल रही है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी जाए या फिर और सख्त पाबंदियां लगाई जाए। रियो डी जेनेरियो के मेयर ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगले कुछ दिनों में गैर जरूरी सामान की दुकानों को धीरे-धीरे खोला जाए।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल