CM केजरीवाल ने 200 बेड वाले हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, बोले- दिल्ली में कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर सुधर रही है। आंबेडकर नगर में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि अगर स्थिति फिर बिगड़ती है तो सरकार उसका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। केजरीवाल ने उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, “इस अस्पताल की कल्पना 2013 में की गई थी। यह 600 बिस्तरों वाला अस्पताल है। हम शुरुआती 200 बिस्तरों का उद्घाटन कर रहे हैं जिनका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा।”

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह