45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का 01अप्रैल से कोविड वैक्सीनेशन

By दिनेश शुक्ल | Mar 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में 01 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन किए जाने का निर्णय किया गया है। वैक्सीनेशन के अगले चरण में अब 01 अप्रैल, 2021 से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। इस संबंध में आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के लिये समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला टीकाकरण अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 1885 नये मामले, 09 लोगों की मौत

इस आयु वर्ग के नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिये को-मोर्विड प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। अधिकारियों से कहा गया है कि जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण 01 अप्रैल, 2021 से करना शुरू करें। इसके लिये सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर कर ली जायें।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई