गाय को राष्ट्रमाता, गंगा-यमुना को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करे सरकार: बाबा रामदेव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2018

मथुरा। योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को यमुना किनारे एक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में देश के कई संतों की उपस्थिति में केंद्र सरकार के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने से पूर्व ही यह जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ऐसा करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरपूर जनसमर्थन मिलेगा।

रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि वह गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाएं और गंगा-यमुना को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर उनमें व्याप्त गंदगी को दूर करें।

प्रमुख खबरें

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी

केंद्र सरकार गरीबों से भोजन छीनने के लिए वीबी-जी राम जी अधिनियम लाई: CM Mann