केरल में मानव बलि की घटना को माकपा नेता ने बताया क्रूर, कहा- भारत के कई हिस्सों में अभी भी अंधविश्वास मौजूद

By अभिनय आकाश | Oct 12, 2022

केरल में काले जादू की रस्म के तहत कथित तौर पर दो महिलाओं की बलि दी गई थी। इस मामले में एक दंपति समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। दो पीड़ित 50 वर्ष के बताए जा रहे हैं और लॉटरी का टिकट बेचते थे। आरोपी जोड़े के वित्तीय मुद्दों को सुलझाने और उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिए हिलाओं को दोस्ती झांसा देकर अपहृत किया और फिर बलि दे डाली। केरल 'मानव बलि' मामले पर माकपा नेता केके शैलजा ने कहा कि यह बहुत ही क्रूर बात है। हमें आश्चर्य है कि जिस समाज में इस प्रकार की शिक्षा और अधिकारिता प्राप्त हुई है, वहां ऐसा हो रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अंधविश्वास और झूठी मान्यताएं अभी भी समाज में हैं।

इसे भी पढ़ें: केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी

 'मानव बलि' के मामले में एर्नाकुलम सत्र अदालत ने तीनों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मारे गए दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला में से एक के शरीर के अंगों को तीन गड्ढों में से बरामद किया गया जहां उन्हें दफनाया गया था। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार