क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रनआउट, 140 किलो के रहकीम कॉर्नवॉल हुए अनोखे अंदाज में आउट

By Kusum | Aug 18, 2023

इन दिनों सीपीएल यानी कैरिबाई प्रीमियर लीग खेली जा रही है। वहीं गुरुवार को सेंट लूसिया किंग्स ने बारबाडोस रॉयल्स को 54 रनों से हराया। सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ बारबाडोस रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज रहकीम कॉर्नवॉल जिस तरह से आउट हुए। वो सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, रहकीम वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हैं और इंटरनेशनल क्रिकेटर होकर जिस तरह से वो आउट हुए वो काफी शर्मनाक था।  

मैथ्यू फोर्डे ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ पहला ओवर फेंका। एक रन एक्स्ट्रा चला गया। जिसके बाद अगली लीग डिलीवरी पर कॉर्नवॉल के पैड से लगकर गेंद शॉर्ट फाइन एरिया में गई। जहां क्रिस सोले से पहले तो मिसफील्ड हुई, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और गेंद पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर फेंक दी। कॉर्नवॉल मानो क्रीज के बीच टलह रहे हों। जब सोले का डायरेक्ट थ्रो स्टंप पर लगा तब तक कॉर्नवॉल फ्रेम में ही नजर नहीं आए। 

प्रमुख खबरें

FSSAI ने Aerocity के JW Marriott और Andaz होटल को भेजा नोटिस, मिली थीं कई खामियां

Bihar Flood Alert: Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले गए, नेपाल में बाढ़ के बाद सतर्कता

बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत: रघुनंदन शर्मा

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? क्या Taxpayers, PF, ESIC वाले इसके पात्र होंगे?