Amarinder Singh के Sonia Gandhi के कार्यक्रम में जाने पर बोले CR Paatil, सभी स्वतंत्र हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 17, 2026

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल दिल्ली में सोनिया गांधी की पुस्तक के औपचारिक विमोचन कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरिंदर सिंह के शामिल होने के सवाल पर मंगलवार को कहा कि सभी स्वतंत्र हैं और कहीं भी जा सकते हैं। पाटिल ने सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में अमरिंदर सिंह के शामिल होने के सवाल पर कहा, ‘‘कौन कहां जाता है, इसे हम रोक नहीं सकते। सभी स्वतंत्र हैं और वे कहीं भी जा सकते हैं।’’ सोनिया गांधी द्वारा लिखित किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन उन्होंने स्वयं सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में किया।

इस मौके पर उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थे। भाजपा नेता अमरिंदर सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के कई नेताओं के साथ अगली पंक्ति में बैठे थे। अमरिंदर सिंह ने पांच साल पहले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने और उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंपने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।

पाटिल ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जो भी अंतिम फैसला होगा, वह आपके सामने आ जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने हालांकि गठबंधन को लेकर शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ किसी बैठक से फिलहाल इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

Nvidia के एडवांस चिप के लिए US License हुआ जरूरी, भारत समेत 12 देशों पर नए नियम

Azam Khan की ED गिरफ्तारी मामले में Allahabad High Court अब 10 दिसंबर को करेगा सुनवाई

Avengers Doomsday से ठीक पहले नए नाम और लंबे वर्जन के साथ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी Spider-Man Brand New Day

IDBI Bank में Pension और नौकरी की सुरक्षा के सरकारी वादे के बीच 3 दिसंबर को Bank Strike