By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2022
अधिकारियों ने कहा कि स्पाइसजेट की कांडला-मुंबई उड़ान जब 23,000 फुट की ऊंचाई पर थी तो इसके विंडशील्ड का बाहरी शीशा टूट गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पायलटों ने मुंबई हवाई अड्डे पर प्राथमिकता के आधार पर विमान को उतारा। नवीनतम घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पाइसजेट ने कहा, पांच जुलाई, 2022 को, स्पाइसजेट क्यू 400 विमान एसजी 3324 (कांडला- मुंबई) उड़ान पर था। जब यह 23,000 फुट की ऊंचाई पर था तो इसकी पी 2 साइड के विंडशील्ड का बाहरी शीशा टूट गया। दबाव सामान्य देखा गया। विमान मुंबई में सुरक्षित उतरा।