By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025
मुंबई के पूर्वी उपनगर में एक क्रिकेट कोच को 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी ने कुछ दिन पहले लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसने सोमवार को भी यह हरकत दोबारा की। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और घाटकोपर में पंतनगर पुलिस ने शून्य प्राथमिकी दर्ज की, जिसे जांच के लिए देवनार थाने को भेज दिया गया।