कोहली का बच्चों को संदेश, क्रिकेट आपको बनाएगा बेहतर इंसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

साउथम्पटन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले यहां स्कूली बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर अपना समय बिताया। भारतीय टीम के सदस्यों कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने स्कूली बच्चों के लिये आयोजित क्रिकेट क्लीनिक में हिस्सा लिया। इसका आयोजन आईसीसी ने गुरुवार को रोज बाउल स्टेडियम में किया था। 

क्रिकेट विश्व कप की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी वीडियो में कोहली ने कहा कि मेरा मानना है कि क्रिकेट बच्चों की जिंदगी में वास्तव में बदलाव ला सकता है। यह वास्तव में आपको एक इंसान के रूप में बेहतर बनाता है क्योंकि इसमें आप ऐसे दौर से गुजरते हो जो कि काफी हद तक जिंदगी से मिलते जुलते हैं। उन्होंने कहा कि आप इससे जिंदगी के उतार चढ़ावों का समझते हैं। आपको पता चलता है कि बेहतर समय क्या होता है और बुरे दौर से कैसे वापसी करनी है। इसलिए मेरा मानना है कि क्रिकेट कई मायनों में अच्छा शिक्षक भी है।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र