आपराधिक प्रक्रिया पहचान बिल राज्यसभा से भी पास, गृह मंत्री ने कहा- हम कानून का पालन करने वालों के मानवाधिकारों की करते हैं चिंता

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2022

विपक्ष के विरोध के बीच मोदी सरकार ने राज्यसभा से भी आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 पेश पास करवा लिया। कांग्रेस की तरफ से इस बिल को असंवैधानिक बताया गया। दंड प्रक्रिया (शनाख्त) विधेयक, 2022 को सेलेक्ट कमेटी भेजे जाने संबंधी विपक्ष के प्रस्ताव पर राज्यसभा में मतदान हुआ। लेकिन विपक्ष इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजने के मामले में कामयाब नहीं हो पाया। वहीं गृह मंत्री शाह ने कहा कि वर्तमान दौर में पुराना कानून पर्याप्त नहीं है। इसलिए विधि आयोग की तरफ से इसकी सिफारिश की गई थी। बिल पेश करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं आज इस विधेयक को लेकर आया हूं। जिसे 4 तारीख को लोकसभा ने पारित किया था। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Session। राज्यसभा में MCD संशोधन बिल 2022 हुआ पेश, दिल्ली सरकार पर बरसे अमित शाह

राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि हम कानून का पालन करने वालों के मानवाधिकारों की चिंता करते हैं। जम्मू-कश्मीर में 370 हटाने के बाद आतंकी हिंसा में भारी कमी आई है। शाह ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य 100 साल पुराने कानून में तकनीकी प्रगति को शामिल करके जांच प्रक्रिया को मजबूत करना है। गृह मंत्री ने कहा कि मौजूदा कानून, जो ब्रिटिश काल के दौरान बनाया गया था, आधुनिक समय में पर्याप्त नहीं है। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अपराधियों की सजा दर को बढ़ाना है। 

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप