बदमाशों ने केंद्रीय मंत्री नड्डा के ओएसडी की कार लूटी, बाद में लावारिस मिली कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

नोएडा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के ओएसडी से मंगलवार देर रात बदमाशों ने बंदूक के बल पर उनकी स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली लेकिन पकड़े जाने के डर से कार छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन कोतवाली क्षेत्र से कार लूट कर बदमाश नोएडा की तरफ भाग गए। दिल्ली पुलिस से लूट की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस ने घेराबंदी की। पकड़े जाने के डर से बदमाश सेक्टर-2 में कार छोड़ कर भाग निकले। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी भाषण सरपंच के स्तर से भी नीचे’: केसीआर

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रात करीब 10 बजे नोएडा पुलिस को मामले से अवगत कराया। ओएसडी से कार लूट की सूचना पर नोएडा पुलिस बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने ओएसडी की कार को सेक्टर-2 से लावारिश हालत में बरामद कर लिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लुटेरे मौके से फरार हो गए थे।मामले में आगे जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के