नॉर्वे के पास समुद्री लहरों में फंसा जहाज सही सलामत तट पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

ओस्लो। नॉर्वे के तट के पास समुद्री लहरों में फंसा क्रूज जहाज रविवार को तट पर पहुंच गया। इससे पहले बचाव अभियान के तहत जहाज में फंसे सैकड़ों यात्रियों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान लाया गया था। टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में यह नजर आ रहा है कि यह जहाज शाम करीब सवा चार बजे टगबोट्स के साथ मोल्डे बंदरगाह पहुंचा। ‘वाइकिंग स्काई’ नामक जहाज के इंजनों ने शनिवार दोपहर काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसने संतुलन खो दिया। इसके बाद कैप्टन ने मदद के लिए आपात संदेश भेजा। अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को बाहर निकालने की ठानी। 

यहां देखें वीडियो-

रविवार सुबह तक जहाज के चालक दल के सदस्य उसके चार में से तीन इंजन चालू करने में कामयाब रहे। जहाज धीरे-धीरे चलते हुए बंदरगाह तक पहुंचा। पुलिस ने बताया कि जहाज में सवार 1,373 लोगों में से 460 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकाल लिया है। प्रत्येक हेलीकॉप्टर एक बार में 15 से 20 लोगों को ही निकाल सकता है।

इसे भी पढ़ें: मूलर की रिपोर्ट के बाद डेमोक्रेट बैकफुट पर पूरी रिपोर्ट जारी करने की मांग

आपात सेवा के प्रवक्ता पर जेल्ड ने कहा कि रविवार तड़के तक हवाई मार्ग के जरिए लोगों को निकालना जारी था। पुलिस ने बताया कि 17 लोगों को अस्पताल भी ले जाया गयाहै।

इसे भी पढ़ें: विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प लें, इन उपायों को अपनाएँ

 

प्रमुख खबरें

Modis Special Ops! अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी भारत ने चला दिया खुफिया ऑपरेशन? Five Eyes हैरान

Shriram Properties ने बेंगलुरु में चार एकड़ जमीन खरीदी, राजस्व लक्ष्य 250 करोड़ रुपये

Fruit Juice को करें स्किप, Summer Diet में शामिल करें साबुत फल, Expert ने बताए इसके फायदे

Bihar: आरक्षण पर तेजस्वी यादव को चिराग पासवान ने दी चेतावनी, कहा- झूठ बोलना बंद करें, वरना...