मरेंगे भी और...क्यूबा के राष्ट्रपति की अमेरिका को सख्त चेतावनी

By अभिनय आकाश | Apr 13, 2026

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने कहा कि अमेरिका के पास द्वीप पर सैन्य हमला करने या उन्हें पद से हटाने का प्रयास करने का कोई वैध कारण नहीं है। एनबीसी न्यूज़ के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में एक साक्षात्कार में बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि क्यूबा पर आक्रमण महंगा साबित होगा और क्षेत्रीय सुरक्षा को प्रभावित करेगा। लेकिन अगर ऐसा होता है,डियाज़-कैनेल ने कहा कि क्यूबावासी अपनी रक्षा स्वयं करेंगे। डियाज केनैल ने एक अनुवादक के माध्यम से बोलते हुए कहा कि अगर ऐसा समय आता है, तो मुझे नहीं लगता कि अमेरिका के लिए क्यूबा के खिलाफ सैन्य आक्रमण शुरू करने या किसी राष्ट्रपति का अपहरण करने या उस पर सर्जिकल ऑपरेशन करने का कोई औचित्य होगा।

मार्च में रूस से कच्चे तेल से भरा एक टैंकर क्यूबा पहुंचा, जो तीन महीने में पहली आपूर्ति थी और रूस ने एक और टैंकर भेजने का आश्वासन दिया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि वहां का नेतृत्व भ्रष्ट है और तेल आपूर्ति से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। डियाज़-कैनेल ने ट्रंप के बयानों को चेतावनी के रूप में लिया और कहा कि क्यूबा को अपने लोगों, परियोजना और देश की रक्षा के लिए तैयार रहना होगा।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा