By अभिनय आकाश | Jul 28, 2026
कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) ने सुझाव दिया है कि कर्नाटक अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु को हर दिन 3,500 क्यूसेक पानी छोड़े। समिति ने कुल 4 TMC पानी छोड़ने का भी सुझाव दिया है। नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद, कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस निर्देश पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमें पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मैं मुख्यमंत्री से चर्चा करके कोई फैसला लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यहां बारिश नहीं हुई है। हमें पूरे साल के लिए पीने के पानी की ज़रूरत है। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण में अपील करने की संभावना पर मंत्री ने कहा कि हम कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण में अपील करने के बारे में चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे। उम्मीद है कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से बातचीत के बाद इस पर कोई अंतिम फैसला लेगी।
कर्नाटक बारिश की ऐसी कमी का सामना कर रहा है जैसी हमने पहले कभी नहीं देखी।
हालांकि, तमिलनाडु ने जोर देकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार पानी छोड़ा जाना चाहिए। यह नया विवाद तब शुरू हुआ जब तमिलनाडु ने मांग की कि कर्नाटक राज्य को कावेरी का पानी छोड़े, लेकिन कर्नाटक ने कम बारिश और पानी के कम भंडारण का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में कर्नाटक को आदेश दिया था कि वह कावेरी नदी जल विवाद को सुलझाने के लिए तमिलनाडु को 177.25 TMC पानी छोड़े।