By टीम प्रभासाक्षी | Sep 14, 2021
इन दिनों साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब ताजा मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है। जहां एक महिला को 10 रुपए में खाने का लालच भारी पड़ गया।
दरअसल महिला के पास एक नामी रेस्टोरेंट से 10 रुपए में खाना मिलने का लिंक आया। महिला ने लालच में आकर लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करते ही महिला के अकाउंट से 49 हजार रुपए साफ हो गए। जबतक महिला को इस बात का एहसास तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
महिला ने इसके बाद इसकी शिकायत साइबर सेल को दी। साइबर सेल मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। हालांकि साइबर सेल ने लोगों से इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक ना करने की अपील की है।
इस मामले में एसपी अनित कुमार का कहना है कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए टीम बनाई जा रही है ताकि ऐसी घटनाओं में कमी आए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच की जा रही है।