Cyclone Montha: आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने शाह से मुलाकात की, 902 करोड़ रुपये की तत्काल राहत मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों नारा लोकेश और वी अनिता ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और चक्रवात ‘मोंथा’ से हुई तबाही से राज्य को उबारने के लिए तत्काल केंद्रीय सहायता दिए जाने की मांग की।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कुल नुकसान 6,362 करोड़ रुपये आंका है और केंद्र से तत्काल राहत के रूप में लगभग 902 करोड़ रुपये की मांग की है।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि 28 अक्टूबर को काकीनाडा के पास आए चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लगभग 9.53 लाख लोग प्रभावित हुए।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन

Nepal Floods में 290 भारतीय लापता, फंसे 200 लोगों को निकालने में जुटा MEA

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र