''डोन्ट लुक बैक’ और ‘द वार रूम’ जैसी फिल्मों के चर्चित डॉक्यूमेंट्री निर्माता डी ए पेन्नेबेकर का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2019

न्यूयॉर्क। ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्माता डी ए पेन्नेबेकर का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके बेटे फ्रेजर पेन्नेबेकर ने एक ईमेल में बताया कि उनके पिता का न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड स्थित उनके आवास पर प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया।

उन्होंने यथार्थवादी शैली को लोकप्रिय बनाने में योगदान दिया जिसे ‘सिनेमा वेरिटे’ के नाम से जाना जाता है और उन्होंने ‘डोन्ट लुक बैक’ और ‘द वार रूम’ जैसी कई प्रभावशाली फिल्मों का निर्माण किया। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर भड़की सिंगर कार्डी बी... मामला गंभीर!

उनकी फिल्मों के विषयों में बॉब डिलन, जिमी हेंड्रिक्स, केनेडी और जेन फोंडा जैसी हस्तियां शामिल थीं।

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि