शहद में चीनी की मिलावट के सीएसई के अध्ययन पर पतंजलि और डाबर ने उठाये सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2020

नयी दिल्ली। डाबर और पतंजलि ने बुधवार को पर्यावरण प्रहरी सीएसई के इन दावों पर सवाल उठाया कि उनके द्वारा बेचे जाने वाले शहद में चीनी शरबत की मिलावट है। कंपनियों ने कहा कि यह दुर्भावना और उनकी ब्रांड छवि को खराब करने के उद्देश्य से प्रेरित लगता है। कंपनियों ने इस बात पर जोर देते हुये कहा कि उनके द्वारा बेचे गए शहद को प्राकृतिक रूप से एकत्रित किया जाता है और बिना चीनी या अन्य किसी मिलावट के पैक किया जाता है। इसके अलावा, खाद्य नियामक, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा शहद के परीक्षण के लिए निर्धारित मानदंडों का पूरी तरह से कंपनियों द्वारा अनुपालन किया जाता है। डाबर के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हालिया रिपोर्ट दुर्भावना और हमारे ब्रांड की छवि को खराब करने के उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होती है। हम अपने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हैं कि डाबर हनी शत प्रतिशत शुद्ध और स्वदेशी है, जिसे भारतीय स्रोतों से प्राकृतिक रूप से एकत्रित किया जाता है और बिना चीनी या अन्य किसी मिलावट के साथ पैक किया जाता है।’’

इसे भी पढ़ें: गिरावट पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के

अध्ययन में कहा गया है कि डाबर, पतंजलि, बैद्यनाथ, झंडू, हितकारी और एपिस हिमालय जैसे प्रमुख ब्रांड के शहद के नमूने एनएमआर (न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेजोनेंस) परीक्षण में विफल रहे। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के कार्यकारी सदस्य देवव्रत शर्मा ने कहा, ‘‘न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेजोनेंस (एनएमआर) परीक्षण में इस बात का भी पता मिल सकता है कि कोई खास शहद किस फूल से, कब और किस देश में निकाला गया है। इस परीक्षण में चूक होने की गुंजाइश नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय खाद्य नियामक, एफएसएसएआई को अपने शहद के मानकों में एनएमआर परीक्षण को अनिवार्य कर देना चाहिये ताकि हमारे देशवासियों को भी शुद्ध शहद खाने को मिले। अभी एनएमअर जांच केवल अमेरिका को होने वाले निर्यात के लिए लागू है, एफएसएसएआई को इसे देश के हर शहद उत्पादकों पर अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए एनएमआर परीक्षण को अपने गुणवत्ता मानकों में शामिल करना चाहिये।’’ बालकृष्ण ने इस अध्ययन को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भारतीय शहद की बाजार हिस्सेदारी को कम करने का प्रयास’’ के रूप में माना।

प्रमुख खबरें

खीर, हलवा और लड्डू में चीनी घटाएं, स्वाद नहीं-जानिए ये स्मार्ट किचन ट्रिक्स

गुस्से में ट्रंप, NATO तहस-नहस! मार्क रूटे को व्हाइट हाउस में बुलाकर जमकर सुना दिया

Bangladeshi Infiltrators की खैर नहीं, Bengal, Assam, Gujarat ने घुसपैठियों के खिलाफ अभियान और तेज किया

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार