खतरे की घंटी! अभी भी जम्मू कश्मीर में 270 से ज्यादा आतंकवादी एक्टिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

जम्मू। जम्मू कश्मीर में अभी 270 से अधिक आतंकवादी सक्रिय हैं और यह संख्या 2019 और 2020 के आंकड़ों से कम है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 2020 में आतंकवादी घटनाओं, घुसपैठ और असैन्य लोगों की हत्या की घटनाओं में कमी आते देखी गई। सुरक्षा बलों ने 100 से अधिक आतंकवाद रोधी ‘‘सफल’’ अभियानों में 225 आतंकवादियों को मार गिराया।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया ने कहा, बर्ड फ्लू में शिक्षकों को निरीक्षण ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने हाल ही में कहा था , ‘‘ आतंकवादियों की मदद करने वाले 635 लोगों को 2020 में गिरफ्तार किया गया और उनमें से 56 पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया।’’ सिंह ने कहा था कि सभी आतंकी संगठन अब नेतृत्वविहीन हो गये हैं और पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगनाओं द्वारा किसी संगठन के नेतृत्वकर्ता के तौर पर भर्ती किये जा रहे आतंकवादी या तो पकड़े गये हैं, या मारे गये हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर