वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, हेड कोच डैरेन सैमी ने कर दी ये मांग

By Kusum | Jul 02, 2025

वेस्टइंडीज की वर्तमान क्रिकेट टीम के एक सदस्य पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की खबर के बाद टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने न्याय की मांग की है, लेकिन साथ ही उचित प्रक्रिया का पालन करने पर भी जोर दिया है। गयाना के कैएटूर न्यूज में पिछले सप्ताह प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक किशोरी सहित 11 महिलाओं ने इस अज्ञात क्रिकेटर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं जिनमें से कुछ कथित तौर पर 2023 तक के हैं। अभी तक कोई औपचारिक मामला दायर नहीं किया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए सैमी ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया और कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करने पर जोर दिया। पूर्व कप्तान सैमी ने कहा कि, मीडिया में जो कुछ चल रहा है, उससे हम सभी वाकिफ हैं। मैं अपने खिलाड़ियों के बहुत करीब हूं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए सैमी ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया और कानूनी प्रक्रियाओं के सम्मान करने पर जोर दिया। पूर्व कप्तान सैमी ने कहा कि, मीडिया में जो कुछ चल रहा है। उससे हम सभी वाकिफ हैं। मैं अपने खिलाड़ियों के बहुत करीब हूं। मैंने उनसे बातचीत की है। एक बात मैं कह सकता हूं कि हम न्याय में विश्वास करते हैं। हमारा समुदाय ऐसा है जो मानता है कि न्याय होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

रूसी सबमरीन पर यूक्रेन का बड़ा अटैक, भयंकर गुस्से में पुतिन!

National Herald Case: सोनिया-राहुल समेत कई लोगों को राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान लेने से इनकार

भारत के लिए नेपाल ने पलट दिया पूरा नियम, नोट बैन पर सरकार का बड़ा फैसला

Jordan किंग से मिलकर मोदी ने किया ऐसा ऐलान, झूम उठे 140 करोड़ भारतीय