पिंक बॉल टेस्ट से पहले बोले कोहली, यदि पसंद नहीं है तो जबरदस्ती थोप नहीं सकते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2019

कोलकाता। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि दिन रात का टेस्ट कभी कभार हो सकता है लेकिन नियमित आधार पर नहीं क्योंकि सुबह लाल गेंद का सामना करने की खूबसूरती से मनोरंजन के लिये समझौता नहीं किया जा सकता। भारत शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात का पहला टेस्ट खेलेगा।

कोहली ने कहा कि यह कभी कभार ठीक है लेकिन नियमित आधार पर नहीं। मेरा मानना है कि सिर्फ इसी तरह से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला जाना चाहिये। इससे सुबह के सत्र का सामना करने की नर्वसनेस खत्म हो जायेगी। उन्होंने कहा कि आप टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बना सकते हैं लेकिन सिर्फ लोगों का मनोरंजन करने के लिये टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला जाता। 

इसे भी पढ़ें: पत्नी अनुष्का के बाद विराट कोहली को भी किया जाएगा इस अवार्ड से सम्मानित

टेस्ट क्रिकेट में मनोरंजन इस बात में है कि बल्लेबाज सुबह विकेट बचाकर खेलने की कोशिश करते हैं और गेंदबाज विकेट लेने की। लोगों को यदि यह पसंद नहीं तो बहुत बुरा है। कोहली ने कहा कि यदि मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद नहीं तो आप मुझ पर जबरदस्ती थोप नहीं सकते। लोगों को यदि टेस्ट क्रिकेट में गेंद और बल्ले की जंग देखने में मजा आता है तो वे ही लोग टेस्ट क्रिकेट देखने आयेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि क्या हो रहा है। उन्होंने हालांकि कहा कि यह अच्छी बात है कि टेस्ट क्रिकेट को लेकर इतनी हाइप है।

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे कोहली और रहाणे

पहले चार दिन के टिकट बिक चुके हैं जो अच्छी बात है। भारतीय कप्तान ने कहा कि सोचो जब हमारे गेंदबाज गेंद डालेंगे जो करीब 67000 दर्शक उनकी हौसलाअफजाई करेंगे। पहले घंटे का खेल रोमांचक होगा क्योंकि काफी ऊर्जा होगी। दर्शकों को मजा आयेगा। यह ऐतिहासिक टेस्ट है और हम इसे खेलने वाली पहली भारतीय टीम है। यह काफी सम्मान की बात है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प