डीबीटी ने ‘लॉकडाउन’ के दौरान सरकार को त्वरित प्रभावी उपाय करने में मदद की: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

नयी दिल्ली| भारत के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) कार्यक्रम ने 2020 में अप्रत्याशित रूप से कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के दौरान सरकार को त्वरित प्रभावी उपाय करने में मदद की है।

इसे भी पढ़ें: मारुति सुजुकी के सितंबर उत्पादन में 51 प्रतिशत की गिरावट

नागेश्वरन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, “पिछले कुछ वर्षों से जारी डीबीटी के परिणामस्वरूप 2020 में अप्रत्याशित कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान त्वरित प्रभावी कदम उठाए गए।

डीबीटी के जरिये लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने में काफी मदद मिली है। उसके बावजूद कुछ खामियां हैं।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उचित ग्राहक शिकायत निवारण तंत्र की जरूरत है। इसका समन्वय प्रधानमंत्री कार्यालय और नीति आयोग के स्तर पर होने की आवश्यकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में, कुल 179.9 करोड़ लाभार्थियों को सहायता मिली।

इसे भी पढ़ें: जीवन रक्षा के लिए रक्तदान जितना जरूरी है, अर्थव्यवस्था के लिए बिजली उत्पादन : सीतारमण

प्रमुख खबरें

Middle East Escalation | ईरान का नामोनिशान मिटा देगा, अमेरिका-ईरान में आर-पार की जंग, Donald Trump बड़ा कांड करने की फिराक में!!!

बहराइच के कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में सो रहे युवक की मौत

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं