अब तक 22 हजार से अधिक आवेदकों ने DDA हाउसिंग में किया भुगतान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)की नयी आवास योजना के लिए अब तक 22,500 से अधिक आवेदक भुगतान कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1,354 फ्लैटों के लिए दो जनवरी को शुरू की गई योजना के वास्ते 16 फरवरी तक 33,000 से अधिक आवेदन जमा हुए हैं। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘फ्लैटों की विभिन्न श्रेणियों के लिए अब तक 22,536 आवेदक भुगतान कर चुके हैं। हालांकि हमारे इस ब्योरे का मिलान संबंधित बैंकों के आंकड़ों से किया जा रहा है। इस तरह, अंतिम आंकड़ा, मौजूदा आंकड़े से थोड़ा भिन्न हो सकता है।’’ अनेक आवेदकों को ऑनलाइन भुगतान करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, लगा यह गंभीर आरोप

इनमें से कुछ ने भुगतान कर दिया, लेकिन डीडीए की वेबसाइट पर उनका नाम नहीं दिखा। इसलिए डीडीए अपने आंकड़े का मिलान उन बैंकों के आंकड़ों से कर रहा है जिनमें आवेदकों ने पैसा जमा कराया है। नयी आवास योजना के तहत आवंटित किए जाने वाले 1,354 फ्लैटों में से सबसे महंगा फ्लैट उच्च आय वर्ग में 2.14 करोड़ रुपये का है। मध्यम आय वर्ग श्रेणी में फ्लैटों की संख्या सर्वाधिक- 757 है। आवेदन करने से फ्लैटों के कब्जे तक योजना पूरी तरह ऑनलाइन है जिसमें डीडीए के नए सॉफ्टवेयर ‘आवास’ की मदद ली जा रही है। आवेदकों में से 5,006 आर्थिक रूप से पिछड़े तबके, 2,373 निम्न आय वर्ग और 15,157 मध्यम एवं उच्च आय वर्ग से हैं। ये फ्लैट द्वारका, जसोला, वसंतकुंज और राहिणी जैसे इलाकों में हैं।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का अलर्ट! भारत-पाकिस्तान तनाव और परमाणु संघर्ष का बढ़ता साया

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।