By Kusum | Jan 31, 2025
रणजी ट्रॉफी में तकरीबन 13 साल बाद उतरे विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने रेलवे के खिलाफ 14 गेंदों में महज 6 रन बनाए। लेकिन बावजूद इसके डीडीसीए ने विराट कोहली को सम्मानित किया। दरअसल, डीडीसीए ने विराट कोहली को 100 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया। इस दौरान DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली समेत अन्य डीडीसीए अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, रणजी ट्रॉफी में रेलवे केखिलाफ दूसरे दिन काखेल खत्म होने तक दिल्ली का स्कोर 7 विकेट पर 334 रन है। इस तरह दिल्ली की बढ़त 93 रनों की हो चुकी है। दिल्ली के लिए सुमित माथुर और सिद्धांत शर्मा नॉटआउट लौटे। सुमित माथुर 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि सिद्धांत शर्मा ने 15 रन बनाए हैं। अब तक रेलवे के लिए हिमांशु सांगवान और कुणाल यादव ने 2-2 विकेट झटके हैं। इसके अलावा राहुल शर्मा, आयान चौधरी और करण शर्मा को एक-एक विकेट की सफलता मिली है।