नाइजर में राष्ट्रपति को बहाल करने की समय सीमा रविवार को हो रही खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

नाइजर में तख्तापलट करने वाली सेना को लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को बहाल करने के लिए दी गई समयसीमा रविवार को समाप्त हो रही है। इस बीच, ऐसा न करने पर सैन्य हस्तक्षेप की धमकी देने वाले पश्चिमी अफ्रीका क्षेत्रीय संगठन से अधिक शांतिपूर्ण तरीके अपनाने की अपील की जा रही है। पड़ोसी नाइजीरिया की सीनेट ने शनिवार को क्षेत्रीय ब्लॉक इकोनॉमिक कम्युनिटी ऑफ वेस्टर्न अफ्रीकन स्टेट्स (ईसीओडब्ल्यूएएस) की योजना का विरोध किया है और ब्लॉक के वर्तमान अध्यक्ष नाइजीरियाई राष्ट्रपति से बल प्रयोग से इतर विकल्प तलाशने का आग्रह किया। ईसीओडब्ल्यूएएस नाइजीरिया के विरोध के बावजूद आगे बढ़ सकती है, क्योंकि अंतिम फैसला सदस्य देशों द्वारा सर्वसम्मति से लिया जाता है, लेकिन रविवार की तय समयसीमा की पूर्व संध्या पर जारी चेतावनी हस्तक्षेप को लेकर सवाल पैदा करती है।

अब जुंटा शासन ने रूसी निजी सेना वैगनर से सहायता के लिए संपर्क किया है और पूर्व औपनिवेशिक ताकत फ्रांस से हुए सुरक्षा समझौते से किनारा करते दिख रहा है।रविवार की समय सीमा समाप्त होने के घंटों पहले सैकड़ों की संख्या में युवा सुरक्षाकर्मियों के साथ आ गए और नाइजर की राजधानी नियामी की सड़कों की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली। वे शहर से गुजर रहे वाहनों की जांच कर रहे हैं, ताकि जुंटा के आह्वान के तहत सुनिश्चित कर सकें कि कोई विदेशी हस्तक्षेप एवं जासूस सफल न हो सके।

प्रमुख खबरें

Airlines को 2027 से ATF में मिलाना होगा एक फीसदी SAF, मसौदा नीति जारी

FIFA President Gianni Infantino 2027 में नहीं लड़ सकते चौथा चुनाव, पूर्व अधिकारी का दावा

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे