Imran का सिर कलम...जेल में बंद पठान की मौत का नापाक प्लान हो रहा तैयार?

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2024

एक तरफ पाकिस्तान सैन्य तख्तापलट की आशंका से सुलग रहा है तो दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश पर कोहराम मच गया। पाकिस्तानी सेना की तमाम कोशिशों, चुनाव आयोग की तमाम चालबाजी और नवाज-बिलावल के तमाम दांव-पेंच फेल होने के बाद इमरान खान नहीं झुके। उनके समर्थकों ने हिम्मत नहीं हारी तो अब इमरान को मिटाने का नापाक प्लान बनाया जा रहा है। पाकिस्तान में चल रही सियासी उठापटक, जोड़तोड़ का खेल और कठपुतली सरकार बनाने की कोशिशों के बीच नवाज शरीफ की पीएमएलएन की कद्दावर नेता और शरीफ परिवार की भरोसेमंद मरियम औरंगजेब ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने पाकिस्तान की सियासत में भूचाल ला दिया है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Election Result 2024: सत्ता के लिए भाई ने किया भाई के साथ धोखा? सेना के साथ मिलकर शहबाज ने चली ऐसी चाल, देखते रह गए नवाज

पूरी तरह से कंगाल ये मुल्क सियासी बदहाली से जूझ रहा है और इसी की आड़ में इमरान के विरोधी उन्हें ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इमरान खुद अपनी हत्या की आशंका जता चुके हैं। लेकिन इस बार तो उनके विरोधियों का मंसूबा खुलकर सामने आ गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में हुए चुनाव के बाद से इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इमरान की पार्टी के नेताओं का कहना है कि भारी हंगामे में हमारी पार्टी के उम्मीदवारों की हार हुई है और अगर नतीजों में बदलाव नहीं किया गया होता तो हम सरकार बना चुके होते। 

प्रमुख खबरें

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल

Tamil Nadu Budget पेश, TVK सरकार महिलाओं को देगी सोना, नवजात को अंगूठी और पशु

Rukhsar Ahmed: UK में जमानत पर रिहा पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर जीता PoK चुनाव

Hemant Soren का बयान: paper leak राष्ट्रीय समस्या, समाधान के लिए गंभीर है सरकार