सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता लोखंडे से रिश्ते में आए थे उतार-चढ़ाव, पति विक्की जैन का खुलासा

By रेनू तिवारी | Mar 01, 2022

टेलीविजन पर एक नये शो की शुरूआत हुई है जिसका नाम है स्मार्ट जोड़ी । इस शो में पहली बात टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने साथ स्क्रीन साझा की है। यह एक चिट-चैट शो है। जिसमें एक्टिंग नहीं बल्कि रियल चीजों और सितारों की लाइफ बार बात की जा रही है। अंकिता लोखंडे ने स्मार्ट जोड़ी में पति विक्की जैन के साथ पहली बार ऑन-स्क्रीन उपस्थिति दर्ज की। दिसंबर 2021 में शादी करने वाले इस जोड़े ने मनीष पॉल द्वारा होस्ट किए गए शो में अपने रिश्ते के बारे में बहुत सी बाते की और अपने जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में बताया। विक्की जैन ने सुशांत सिंह रातपूत को शो में याद किया। उन्होंने बिना नाम लिए सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपूर्ण निधन को अपने रिश्ते का सबसे कठिन दौर कहा। उन्होंने बताया कि सुशांत के निधन ने उन्हें ही नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था।

इसे भी पढ़ें: जीन्स के बटन खोलकर उर्फी जावेद ने करवाया हॉट फोटोशूट, खूबसूरती पर ट्रोलर्स भी हार बैठे अपना दिल, देखें वायरल तस्वीरें

 

विक्की जैन ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर की बात

स्मार्ट जोड़ी पर होस्ट मनीष पॉल ने एक वीडियो चलाया, जिसमें विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे के साथ अपने रिश्ते की कड़ी परीक्षा को याद किया। सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिए बिना, जैन ने संकेत दिया कि कैसे अभिनेता के असामयिक निधन ने पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया। 14 जून, 2020 को 34 वर्ष की आयु में SSR का निधन हो गया। विक्की ने कहा, "ऐसा मोड़ आया जो छोड़ गया, न केवल हम, बल्कि पूरी दुनिया सदमे में थी। जो कुछ भी हुआ वह चौंकाने वाला और अचानक था। ऐसी स्थिति को संभालने के लिए कोई भी तैयार नहीं था।"

इसे भी पढ़ें: Jason Roy pulls out of IPL 2022 | नीलामी के बाद भी आईपीएल 2022 क्यों नहीं खेल रहे जैसन रॉय?

अंकिता लोखंडे ने अपने जीवन के सबसे बुरे दौर के बारे में बात की

शो में, अंकिता लोखंडे ने खुलासा किया कि शुरू में वह विक्की को जानती थी लेकिन वे दोस्त नहीं थे। हालाँकि, उसने अपने जीवन के सबसे बुरे दौर में विक्की को फोन किया और उसके बाद, वे दोनों डेटिंग करने लगे और शादी से पहले 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे। अंकिता लोखंडे ने कहा कि  एक दिन मुझे याद नहीं क्यों, मैंने उसे फोन किया। मुझे किसी तरह बस उसकी जरूरत थी। वह शुरुआत थी। हमने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस समय में, हमने एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझा है। सभी उतार-चढ़ावों के बावजूद एक अच्छा दौर। यह आदमी, मैं सभी को बताना चाहता हूं, हर किसी के पास इस तरह के कठिन समय में अपनी महिला के साथ खड़े होने की क्षमता नहीं है। वह वहां था।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो