UP में कोरोना संक्रमण के मामले 13 हजार के पार, अबतक 385 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से शनिवार को लगातार दूसरे दिन 20 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 385 हो गयी है जबकि 503 नये मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13 हजार के पार पहुंच गई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 503 नये मामले सामने आये। इस समय 4858 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 7875 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,118 मामले हैं। शुक्रवार को भी 20 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन के दौरान बुजुर्गों ने सीखा ऑनलाइन सोशल होना 

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने उनके बारे में सूचित किया और इन सभी के नमूने लेकर जांच करायी जा रही है। प्रसाद ने बताया कि कुल 945 लोगों की जांच के परिणाम आ गये हैं, जिनमें से 156 लोग संक्रमित पाये गये हैं। प्रमुख सचिव ने जनता से अनुरोध किया कि इस समय गर्मी बहुत पड़ रही है इसलिए अनावश्यक बाहर नहीं निकलें और न ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाएं, जहां संक्रमण का काफी अधिक खतरा है। उन्होंने कहा कि लोगों से यह भी आग्रह किया कि अगर कोरोना वायरस संक्रमण का कोई लक्षण नजर आये तो तत्काल जिला चिकित्सालय जाएं या फिर हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें और जांच करायें क्योंकि अगर संक्रमण है तो उसका नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस