US राज्य हवाई में माउई के जंगल में लगी आग से मरने वालों की संख्या 100 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2023

लहैना। अमेरिकी राज्य हवाई में माउई के जंगलों में लगी आग के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। बचाव दलों ने आसपास के इलाकों में और शवों की तलाश तेज कर दी है। गवर्नर जोश ग्रीन ने बताया कि मृतकों की संख्या 99 से बढ़कर 101 हो गयी है। अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग ने मृतकों की शिनाख्त करने के लिए साजोसामान के साथ पैथोलॉजिस्ट और तकनीशियन को तैनात किया है। ऐतिहासिक लहैना शहर में आग लगने के एक सप्ताह बाद कई पीड़ितों ने विस्थापित स्थानीय लोगों के लिए खाली कराए गए होटल के कमरों में रहने के लिए जाना शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process