West Bengal में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 15 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में दक्षिण 24 परगना से एक और व्यक्ति का शव मिलने तथा दो घायलों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलताली पुलिस थाना क्षेत्र के पश्चिमी गबताला में मतदान केंद्र के पास से एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान अबु सलेम खान के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। पुलिस ने कहा कि मौत के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इलाके में तनाव है तथा हालात और बिगड़ने से रोकने के लिये पुलिस की बड़ी टुकड़ी को तैनात किया गया है।

राज्य में चुनाव के दौरान हुई हिंसा में शनिवार रात तक 12 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। इनमें से आठ व्यक्ति सत्तारूढ़ टीमसी के समर्थक थे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस का एक-एक समर्थक था। हालांकि, विभिन्न राजनीतिक दलों ने मृतकों की संख्या अधिक बताई है, जोकि कुल 18 है। टीएमसी ने दावा किया है कि उसके नौ कार्यकर्ता मारे गए हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने तीन समर्थकों की मौत का दावा किया है। भाजपा ने कहा है कि उसके दो कार्यकर्ताओं की मौत हुई है और माकपा ने भी अपने दो सदस्यों की मौत की सूचना दी है।

इसे भी पढ़ें: UK PM Rishi Sunak से मुलाकात का वीडियो शेयर कर PM Modi पर Jairam Ramesh ने किया कटाक्ष, कांग्रेस नेता ने की ये टिप्पणी

मृतकों में से दो लोगों की राजनीतिक संबद्धता की पुष्टि नहीं हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि उसने जिलाधिकारियों से पंचायत चुनाव के दौरान हुई मौतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को कहा, हमने जिलाधिकारियों से मौतों पर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य की त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत 73,887 सीट पर चुनाव हुए, जिसके लिये 2.06 लाख उम्मीदवार मैदान में थे। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, 66.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कूचबिहार जिले के दिनहाटा में 32 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका