ऋण वसूली न्यायाधिकरण का नीरव मोदी, सहयोगियों को 7,200 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2019

पुणे। ऋण वसूली न्यायाधिकरण ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके सहयोगियों को पंजाब नेशनल बैंक को 7,200 करोड़ रुपये का ब्याज सहित भुगतान करने का शनिवार को निर्देश दिया। मोदी इस समय लंदन की जेल में हैं। वह भारत में पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 13,000 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित हैं। ऋण वसूली न्यायाधिकरण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मुंबई के पीठासीन अधिकारी दीपक ठक्कर ने इस मामले में पंजाब नेशनल बैंक के पक्ष में दो आदेश पारित किए।

न्यायाधिकरण ने अपने आदेश में कहा, ‘‘ बचाव पक्ष और उसके सहयोगियों को आदेश दिया जाता है कि वह प्रतिवादी (पंजाब नेशनल बैंक) को संयुक्त तौर पर या कुल मिलाकर 7029,06,87,950.65 रुपये का 14.30 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज के साथ भुगतान करे। ब्याज की गणना 30 जून 2018 से की जानी है।’’ एक अन्य आदेश में पीठासीन अधिकारी ने मोदी और अन्य को 27 जुलाई 2018 के बाद से 16.20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 232,15,92,636 रुपये के भुगतान का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: वीडियो लिंक के जरिये ब्रिटेन की अदालत में पेश होगा भगोड़ा नीरव मोदी

न्यायाधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायाधिकरण के साथ वसूली अधिकारी अब आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी को लंदन में 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था। वह वहां भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के मामले का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला